Sushant Singh Rajput Ki November Mein Hone Wali Thi Shadi
Sushant Singh Rajput Ki November Mein Hone Wali Thi Shadi – बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जाने से पूरी इंडस्ट्री हैरान है। सुशांत ने 34 साल की उम्र में अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका है जहां पहले उनका कोविड-19 टेस्ट होगा। सुशांत के निधन की खबर सुनकर उनके पिता की तबीयत खराब हो गयी है। सुशांत के कजिन भाई ने बताया कि नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी। सुशांत के कजिन भाई ने इंडिया टीवी को बताया कि वह नवंबर में शादी करने वाले थे। परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं और शादी के लिए मुंबई आने वाले थे। हालांकि उन्होंने लड़की के नाम नहीं बताया। सुशांत ने अपने दोस्त एक्टर महेश शेट्टी को आखिरी फोन किया था। उससे पहले उन्होंने अपनी बहन को सुबह 9:30 बजे फोन किया था। महेश और सुशांत एक साथ दो सीरियल्स में काम कर चुके हैं। सुशांत ने अपने पहले सीरियल में महेश शेट्टी के साथ काम किया था। सुशांत बीते छह महीने से डिप्रेशन में थे। उनका हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह घर में अकेले नहीं थे, उनके दोस्त उनके साथ थे। सुशांत ने सुबह 10 बजे जूस पिया और कमरे के अंदर गए। इसके बाद जब सुशांत ने अपने रूम का दरवाजा नहीं खोला, तब दरवाजा तोड़ने की कोशिश हुई मगर दरवाजा नहीं टूटा। जिसके बाद सुशांत सिंह के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया। चाबी वाले ने दरवाजा खोला। मुंबई पुलिस ने चाबी वाले का बयान भी दर्ज किया है। सुशांत को फेम एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से मिला था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। सुशांत ‘काय पो छे’, ‘पीके’, ‘छिछोरे’ और शुद्ध देसी रोमांस में नजर आ चुके हैं।
Milton Lunch Box Easy Recipe Of Spicy And Tasty Besan Kadhi
Shiv Aarti 5 Miraculous Secrets Of Lord Shiva
Capita India Update India’s Economy Fitch Estimates Towards Big Decline This Year Will Fall 10.5%
Dairy Milk Valentine Or Jewelry Which Gifts Is Perfect For Valentine’s Day
Ajmer Dargah Khwaja Garib Nawaz Is A Mainstay For Everyone-Amazing Facts
Good Afternoon Thought Cute Heartbreak Quotes To Make You Feel Better
Train Running Status News New Passenger Trains Will Start 12 Sept
Beauty Parlour At Home Making Yourself Beautiful And Sexy In Your Own Way